


वल्लभनगर, (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!गोटीपा ग्राम पंचायत स्तर पर आज सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण अंचल के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आयोजन में कबड्डी, रस्साकसी, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर गांव का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पंचायत समिति सदस्य रतन सिंह राठौड़, जबकि अध्यक्षता ग्राम पंचायत के सरपंच चुन्नीलाल भील ने की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बूथ अध्यक्ष कैलाश जी गाडरी, ग्राम विकास अधिकारी उम्मेद सिंह जी मीणा, तथा पीटीआई शंकर सिंह जी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर गोटीपा एवं मुंडोल विद्यालयों के समस्त शिक्षकगण भी मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मंच संचालन के दौरान ग्रामीणों में खेल के प्रति उत्साह और एकजुटता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।








Users Today : 9