Home » खेल » मेजबान द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज रहा उपविजेता

मेजबान द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज रहा उपविजेता

भीण्डर के द्रोणाचार्य कॉलेज में कबड्डी का फाइनल मैच का नजारा।
भीण्डर द्रोणाचार्य कॉलेज की उपविजेता टीम व अतिथि।

सुखाड़िया विवि की अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

भीण्डर,(कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)। भीण्डर के द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज में सुखाड़िया विवि अंतर महाविद्यालय छात्रा वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सीनियर सुखाड़िया विवि चयनकर्ता हरिसिंह राजावत थे। अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्या डॉ. तरूणा सुथार ने की। विशिष्ट अतिथि चयनकर्ता सत्यनारायण गहलोत, प्रतियोगिता ऑब्जर्वर नीरू श्रीमाली, वाकपीठ शारीरिक शिक्षक अध्यक्ष विजयलाल मेनारिया आदि थे। को-ऑर्डिनेटर चक्रवीरसिंह शक्तावत ने अतिथियों का उपरना पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान शारीरिक शिक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, संजय आमेटा, जगतसिंह राठौड़, लक्ष्मीलाल गुर्जर, पन्नालाल रेगर, महेन्द्र सिंह राठौड़, गोपीलाल जाट, राजेन्द्र सिंह शक्तावत का अभिनंदन किया गया।
दमदार रहा छात्राओं का प्रदर्शन
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मेजबान द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज भीण्डर व सुयश कॉलेज राशमी के बीच खेला गया। जिसमें सुयश कॉलेज की छात्राओं ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज को 15 अंक के अंतर से हराकर जीत हासिल की। मेजबान द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज की छात्राओं ने बेहतर खेल प्रदर्शन और खेल भावना का परिचय देकर मैच खेला। वहीं तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में कला महाविद्यालय उदयपुर विजेता रही। प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रभारी जीतमल लौहार, दक्षा चोबीसा, डॉ. कृष्णकांत, डॉ. नवीन सालवी, निशा उपाध्याय, डॉ. सीमा जाट, वरदी चन्द, उषा कुमावत, गिरजा सुधार, पुष्कर रावत, नरेन्द्र सिंह, पायल सेन आदि उपस्थित रहेे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?