Home » खेल » जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दो छात्रों का सम्मान

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दो छात्रों का सम्मान

वल्लभनगर ( कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)मेनार !उदयपुर जिले के पानरवा में 14 से 17 सितम्बर तक आयोजित 69वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्षीय कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सालेड़ा के दो छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय के छात्र रोहित मेनारिया (पिता प्रकाशचंद्र मेनारिया) ने 17 वर्षीय वर्ग में तथा रोहित वैष्णव ने 19 वर्षीय वर्ग में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने का गौरव प्राप्त किया।
         विद्यालय के प्रधानाचार्य लोगरलाल डांगी ने बताया कि रोहित मेनारिया का लगातार तीसरे वर्ष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है, जो उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। वहीं रोहित वैष्णव ने भी पहली बार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शुक्रवार को विद्यालय परिवार, ग्रामवासियों एवं सहपाठियों द्वारा मेवाड़ी पाग व उपरणा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विद्यालय स्टाफ ने इसे संपूर्ण क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया। कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय के शारीरिक शिक्षक विजय प्रकाश पुरोहित ने दी।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?