
भीलवाड़ा!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के बरण ग्राम स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने हाल ही में आशाहोली मे आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 6 गोल्ड और 18 रजत पदक जितने वाले खिलाड़ियों का सम्मान समारोह का आयोजित किया गया।
स्वागत सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा ,मुख्य अतिथि सरपंच चुन्नी लाल खटीक, विशिष्ट अतिथि मुकेश कुमार गुप्ता मनोज कुमार जाट शोभालाल जाट आदि थे
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर के किया गया
विधालय स्टाफ द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण और तिलक लगाकर के स्वागत किया गया।
प्रधानाचार्य शर्मा ने प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी सफलता प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी
विजेता खिलाड़ियों का ग्राम वासियों द्वारा प पायरा चौराहे से डीजे के साथ स्वागत करते हुए जुलूस के रूप में लेकर बरण तक लाया गया। जुलूस के दौरान स्कूली छात्र छात्राएं डीजे पर नाचते गाते हुए चल रहै थे।
गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का भामाशाहो द्वारा उपर्णा और माल्यार्पण कर के स्वागत किया गया। वहीं विधालय के शारीरिक शिक्षक वेदप्रकाश जोशी टीम प्रभारी विजेन्द्र सिंह छात्रा टीम प्रभारी हेमा शर्मा तथा मंजु राजपूत का भी ग्रामवासियों द्वारा स्वागत किया गया
साथ भामाशाहो का भी आभार जताया। इस दौरान सीए राजु जाट घनश्याम माली सद्दाम मंसूरी शोभालाल भडाना सहित अन्य ग्रामवासियों के साथ ही विधालय स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।








Users Today : 2