

भीण्डर में सुखाड़िया विवि अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन
भीण्डर ,(कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!भीण्डर में चल रही सुखाड़िया विवि अंतर महाविद्यालय छात्र वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मेजबान द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ने आरएनटी कॉलेज कपासन को 19 अंक से हराकर विजेता बनी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पेसिफिक फिजिकल एज्यूकेशन कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गगन व्यास थे। अध्यक्षता भीण्डर एज्यूकेशन सोसासटी संस्थापक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने की। विशिष्ट अतिथि सुखाड़िया विवि चयनकर्ता सत्यनारायण सिंह गहलोत थे।
रोमांचक रहा फाइनल मुकाबला, रोहित बनें बेस्ट रेडर
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में द्रोणाचार्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरएनटी कॉलेज कपासन को 44-25 से मात दी। मैच में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन रहा, इस दौरान मैदान में अतिथि डॉ. गगन व्यास, रणधीर सिंह भीण्डर आदि ने मैच का लुफ्त उठाया। इसके अलावा तीसरे मैच में कला महाविद्यालय उदयपुर ने महावीर अम्बेश गुुरू फतहनगर को 52-17 से हराया। इसके बाद अतिथियों ने बेस्ट प्लेयर पियूष चौबीसा, बेस्ट रेडर रोहित जणवा, बेस्ट डिफेन्डर लोकेश डांगी, अनुशासित प्लेयर गुलशन भोई को सम्मानित किया। वहीं शारीरिक शिक्षक चमन सिंह राठौड़, लक्ष्मीलाल गुर्जर, महेन्द्र सिंह, पन्ना लाल रेगर, राजेन्द्र सिंह शक्तावत, परस गाडरी, आजाद मोहम्मद, नरेश रेवारी, प्रिन्स औदिच्य को सम्मानित किया। वहीं को-ऑर्डिनेटर चक्रवीरसिंह शक्तावत, प्राचार्या डॉ. तरुणा सुधार, डॉ. नवीन सालवी, डॉ कृष्णकान्त कोडली, दक्षा चौबीसा, डॉ.सीमा जाट, नीमा उपाध्याय, उषा कुमावत, गिरजा सुथार, पुष्कर लाल रावत, नरेन्द्र सिंह, पायल सेन, खेल प्रभारी जीतमल लौहार आदि उपस्थित थे।








Users Today : 5