


उदयपुर, मदार (नरेन्द्र त्रिपाठी),12 सितंबर!एक तरफ मदार जहां पानी की आवक से उदयपुर की सुंदरता बढ़ा रहा है, वहीं दूसरी तरफ वहां के खिलाड़ी खेलों में जीत हासिल कर उदयपुर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उदयपुर जिले के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अंबा माता उदयपुर में आयोजित 69 वीं जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में लगातार छः पदक प्राप्त कर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मदार ने पूरे जिले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। खेल प्रशिक्षक व वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक क्रिस्टीना कोटेड ने बताया कि विद्यालय की छात्रा अनुरीत शर्मा ने अंदर 17 छात्र वर्ग में 65 किलो वेट में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। लक्षिता सेन ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 61 किलो वेट में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 57 किलो वेट में वैशाली सेन व 53 किलो वेट में सुनीता खरवड़ ने ब्रॉन्ज मेडल,50 किलो वेट में ज्योति राजपूत ने व 31 किलो वेट में निधि सुथार ने सिल्वर मेडल अर्जित कर सफलता प्राप्त की।
छः विजेताओं व उनकी माताओं का प्रधानाचार्य व पीओ सीता मोगिया, डॉ.बीनू शेखावत,रचना भारद्वाज, इंद्र सिंह राणा, सुविधा दवे, आशा सुथार,रेणु धन्नावत सहित समस्त विद्यालय परिवार ने के सदस्यों ने स्वागत कर अभिनंदन किया।








Users Today : 12