Home » खेल » 69 वीं जिला स्तरीय वॉलीबाल व बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन

69 वीं जिला स्तरीय वॉलीबाल व बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन

वॉलीबाल में खेरोदा का रहा दबदबा
बास्केटबॉल में सेंट्रल पब्लिक स्कूल व सेंट मैरिज रहे विजेता

मावली,( नरेन्द्र त्रिपाठी)11सितम्बर।स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, मावली के तत्वावधान में आयोजित किये जा रहे 69 वें जिला स्तरीय वॉलीबाल  छात्र (17 वर्ष) एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता (14 वर्ष )छात्र एवं छात्रा का समापन गुरुवार को मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी के मुख्य आतिथ्य, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार की अध्यक्षता तथा कांग्रेस के देहात जिला उपाध्यक्ष श्याम लाल आमेटा, नगर अध्यक्ष राधा कृष्ण शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया।

प्रतियोगिता में वॉलीबाल में फाइनल में पंहुची खेरोदा की दोनो टीमों में से रा उ मा वि खेरोदा की टीम ने ख़िताब हासिल किया वंही बास्केटबॉल छात्र वर्ग में सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, उदयपुर व छात्रा वर्ग में सेंट मैरिज, उदयपुर अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर विजेता रहे।

समारोह में मावली नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र गुर्जर, ब्लॉक् कांग्रेस संगठन मंत्री कमलेश पगारिया कपिश, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला, शिक्षक संघ प्रगतिशील के ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लाल खटीक,धूलिराम डांगी, राकेश खटवड़, नरेश जोशी,वीरेंद्र पगारिया, मोहित सिंयाल, पार्षद युसूफ खान, उप प्राचार्य पुष्कर बड़गुर्जर, हितैष टेलर,मदन श्रीमाली, लव गुर्जर आदि भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
अतिथियों का स्वागत प्राचार्य देवेंद्र कुमार, प्रतियोगिता प्रभारी चंद्र शेखर जाट, प्रकाश पूरी गोस्वामी, शंकर लाल जाट, अश्विनी गर्ग, दमयंती राठौड़ आदि ने किया। संचालन शिक्षक संघ राष्ट्रीय के  अध्यक्ष शंकर लाल जाट ने किया।
भामाशाह अशोक गुर्जर व गादोली सरपंच गणपत नाथ चौहान, शारीरिक शिक्षक विनोद मीणा, निर्णायक बास्केटबॉल प्रवीण जैन निर्णायक वॉलीबाल गणपत सिंह झाला, धर्मवीर आशिया, भूरिलाल कुम्हार, चन्दन साँचीहर, बसंत चौबीसा, रमेश शर्मा आदि  का इस अवसर पर सम्मान किया गया।
वॉलीबाल 17 वर्ष छात्र वर्ग में विजेता रा उ मा वि खेरोदा रही जबकि उप विजेता खेरोदा का ही उदय शिक्षा मंदिर रहा। तृतीय स्थान रा उ मा वि टूस डांगियान ने प्राप्त किया। लगातार बारिश के कारण  बास्केटबॉल के 14 वर्ष छात्र एवं छात्रा वर्ग के सभी मैच बी एन इंडोर स्टेडियम में खेले गए। उक्त मैचों में चयन कर्ता एवं निर्णायक प्रवीण जैन, अनिल टाक, पायल कुमावत, दीपा झाला, महेंद्र सिंह, भोपाल सिंह राठौड़  के निर्देशन में हुई 14 वर्ष बास्केटबॉल में छात्र वर्ग में प्रथम सेंट्रल पब्लिक स्कूल, उदयपुर, द्वितीय सिडलिंग मॉडर्न पब्लिक स्कूल, उदयपुर व तृतीय सेंट्रल अकादमी, सरदारपुरा, उदयपुर रही वंही छात्रा वर्ग में प्रथम सेंट मैरिज, उदयपुर, द्वितीय शाला क्रीड़ा संगम (फ़तेह स्कूल, उदयपुर ) व तृतीय सिडलिंग मॉडर्न पब्लिक स्कूल, उदयपुर रहे।
प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक प्राचार्य प्रदीप सिंह नेगी, भान सिंह राव, छगनलाल मेघवाल थे। समापन की घोषणा कांग्रेस देहात जिला उपाध्यक्ष श्याम लाल आमेटा ने की। विजेता, उप विजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के साथ प्रतियोगिता में योगदान देने वाले निर्णायको, कार्मिको को भी इस अवसर पर परितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?