
धरणेन्द्र जैन
खैरवाडा। ब्लॉक खैरवाडा के दल ने 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक जिला स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धनेरिया मावली के लिये प्रस्थान किया। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी यशवंत डामोर के निर्देशन में प्रधानाचार्य वाॅकपीठ अध्यक्ष राकेश डामोर, नोडल प्रधानाचार्य लाल शंकर पांडोर ने हरी झंडी दिखाकर खिलाडियों को रवाना किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक भारत भूषण जोशी, धर्मेंद्र राठौड़, शांतिलाल कलाल, केंद्राध्यक्ष रमेश चंद्र अहारी, सुमित्रा मीणा, भेरूलाल गरासिया, देवेंद्र डामोर सहित सभी प्रतिनियुक्त शिक्षक – शिक्षिका, खिलाडी छात्र – छात्रा उपस्थित रहे।








Users Today : 1