Home » मनोरंजन » खेरवाड़ा में देर रात तक जमा कवि सम्मेलन

खेरवाड़ा में देर रात तक जमा कवि सम्मेलन

खेरवाड़ा। कवि सम्मेलन में उपस्थित श्रोता एवं काव्य पाठ करते कवि। फोटो धरणेन्द्र जैन

किसी के प्यार में मां – बाप को छोड़ा नहीं जाता : नरेन्द्र पाल


खेरवाड़ा,(धरणेन्द्र जैन)। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन युवा परिषद खेरवाड़ा द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन देर रात्रि तक चला। युवा परिषद के अध्यक्ष विक्रांत कोठारी ने बताया कि इस कवि सम्मेलन में वागड़ और मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कविगणों ने यादगार बना दिया। श्रोताओं ने भरपूर आनंद उठाया। कवि सम्मेलन में ऋषभदेव के अंतर्राष्ट्रीय गीतकार कवि डॉ. नरेंद्रपाल जैन ने अपनी विविध रचनाओं से खूब वाह वाही लूटी। उन्होंने सामाजिक चेतना, जैन दर्शन एवं समसामयिक मुद्दों पर प्रत्येक मुक्तक, छंद एवं गीतों पर तालियां बटोरी। उन्होंने कहा कि ये रिश्ते कांच से पर इन्हें तोड़ा नहीं जाता,  किसी के प्यार में मां -बाप को छोड़ा नहीं जाता।
नंदौड से आए वागड़ी कवि महेश देव ने डिकरो थारो लड़को ने सेर में भणवा जाए रे व्हाला आदि वागड़ी रचनाओं का श्रोताओं ने आनंद लिया। फ़लोज से आए गोपाल सेवक ने विविध हास्य रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाया। गोवाड़ी के दिनेश पंछी ने वागड़ी एवं हिन्दी रचनाओं की रचनाओं को खूब सराहा गया। इनके वागड़ी की कोई वैवण वाताड़ो एनो फाड़ो मातावों आदि गीतों पर खूब ठहाका लगे।
संचालन धंबोला के विपुल विद्रोही ने किया। उनकी हास्य व्यंग्य रचनाओं रायचंद पर श्रोताओं ने खूब आनंद उठाया। उन्होंने पत्रकार धरणेन्द्र जैन के नाम पर अनेक टिप्पणियां कर श्रोताओं को खूब हंसाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिराग कोठारी एवं अध्यक्षता समाज अध्यक्ष रमेशचंद्र कोठारी ने की।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?