Home » शिक्षा » उल्लास साक्षरता प्रशिक्षण सम्पन्न

उल्लास साक्षरता प्रशिक्षण सम्पन्न

मावली, (नरेन्द्र त्रिपाठी)04 नवम्बर, मंगलवार।खेमली ब्लॉक के सभी पीईईओ एवं स्वयं सेवी शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
मावली न्याय मार्ग स्थित पीसपैलेस हॉल में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार की अध्यक्षता में प्रशिक्षण   आयोजित किया गया ।
संदर्भ व्यक्ति योगेश जैन एवं संजय गहलोत ने अनेकों उदाहरणों, सहायक उपकरणों, प्रोजेक्टर के माध्यम से संभागीयों को प्रशिक्षण दिया।
उल्लास प्रवेशिका की उपयोगीता – स्वास्थ्य मतदान, कानूनी साक्षरता, लोकजीवन आदि को स्थान दिया गया है।
पढ़ना और लिखना, चित्र देखकर पढ़ना, ध्वनि संकेत संबंध आदि पर विस्तार से समझाया गया।
लक्ष्य 15 वर्ष एवं अधिक आयु के  साक्षरता बनाना
है ।

ब्लॉक के सभी पीईईओ एवं स्वयं सेवी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
कर्तव्य बोध भावना के साथ और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से चलाया जा रहा है।
उल्लास सिर्फ एक साक्षरता कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक व्यापक सामाजिक आंदोलन है ।
यह कार्यक्रम व्यक्तिगत और सामुदायिक विकास के साथ राष्ट्र की प्रगति में भी योगदान देने वाला एक प्रभावी प्रयास है।
योजना के मुख्य घटक आधारभुत साक्षरता और संख्यात्मकता महत्वपूर्ण जीवन कौशल, व्यावसायिक कौशल, बुनियादी शिक्षा, सतत शिक्षा है।
ब्लॉक नव भारत साक्षरता उल्लास के ब्लॉक कॉर्डिनेटर शंकर लाल जाट ने उक्त जानकारी दी ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?