

भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वी जन्म जयंती के उपलक्ष्य में स्कूलों में निबंध, भाषण, चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन।
मावली ( नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली ब्लॉक एवं खेमली ब्लॉक के विद्यालयों में सोमवार को भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वी जन्म जयंती पर जीवनी एवं आदर्शों पर वार्ता, निबंध, भाषण, चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
टेलीविजन पर जीवनी एवं आदर्शों पर जानकारी प्रदर्शन किया गया।
जन जाति कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के आदेश- निर्देशानुसार मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार द्वारा 30 अक्टूबर को विडियो कॉफ्रेंस
में दिए गए निर्देशों की पालना में सोमवार को विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
धूणीमाता, चंगेड़ी, मांगथला, नान्दवेल, विजनवास, थामला, साकरोदा, सिंधु, खरताणा, मावली, सांगवा के विद्यालयों में आयोजन किया गया।








Users Today : 8