Home » शिक्षा » नव भारत साक्षरता प्रशिक्षण सम्पन्न

नव भारत साक्षरता प्रशिक्षण सम्पन्न

मावली,( नरेन्द्र त्रिपाठी)03 नवम्बर 2025, सोमवार। मावली ब्लॉक के सभी पीईईओ एवं शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न।

मावली ब्लॉक के तहसील रोड़ स्थित पीस पैलेस हॉल में
सोमवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार की अध्यक्षता में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
दक्ष प्रशिक्षक योगैश कुमार जैन एवं संजय गहलोत ने प्रौजेक्टर के द्वारा संभागीयों को प्रशिक्षण दिया ।
मावली ब्लॉक के सभी पीईईओ एवं पंचायत क्षेत्र के शिक्षकों को निर्धारित संख्या अनुसार प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु निर्देशित किया गया था।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
ब्लॉक कॉर्डिनेटर शंकर लाल जाट ने सभी पीईईओ एवं संभागीयों को अपने लक्ष्य अनुरूप प्रगति के बारे में बताया।

मंगलवार को खेमली ब्लॉक के सभी पीईईओ एवं निर्धारित संख्या अनुसार प्रत्येक पीईईओ क्षेत्र के शिक्षक भाग लेंगे ।
नव भारत साक्षरता मिशन के तहत 2024-2028 तक शत प्रतिशत साक्षरता का लक्ष्य हासिल करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?