






मावली, (नरेन्द्र त्रिपाठी),29 अक्टूबर। मावली पीएम श्री विद्यालय परिसर हॉल में बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा आदेश- निर्देशानुसार
आयोजन किया गया।
मावली ब्लॉक एवं खेमली ब्लॉक के राजकीय व निजी विद्यालयों के कक्षा 9से 12 में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिताओं में भाग ।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वर्षा श्रीमाली लोपड़ा, द्वितीय स्थान पर पायल मीणा बा. मावली रहे।
आशुभाषण में प्रथम स्थान पर कृतिका पालीवाल डबोक
व
द्वितीय स्थान पर निकिता सिसोदिया लदानी रहे।
क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर किर्ति सिंह चूण्डावत इमोशन स्कूल मावली व द्वितीय स्थान पर दिक्षा मण्डोवरा फतह एकेडमी फतहनगर रहे।
एकल गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रिंस वैष्णव फतह एकेडमी फतहनगर व द्वितीय स्थान पर भावना जाट मोरठ रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर काव्या राणावत फतह एकेडमी फतहनगर व दिव्या गौस्वामी लदानी रहे।
प्रतियोगिता में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम सुख लाल गुर्जर, संदर्भ व्यक्ति पंकज जोशी एवं निर्णायक मण्डल के अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
शैक्षिक क्षेत्र में निष्णात, अनुभवी, उच्च पदस्थ पीईईओ उपस्थित रहे ।लदानी पीईईओ चेतना सारंगदेवोत, सिंधु पीईईओ उमेश माहेश्वरी, लोपड़ा पीईईओ उपेंद्र सिंह अधिकारी, डबोक पीईईओ सोनल हेड़ा, वारणी पीईईओ नीलु शर्मा, जेवाणा पीईईओ गंगा विजयवर्गीय, घासा पीईईओ तरूनम पठान, प्रधानाचार्य बा. मावली रोशन लाल माखिजा निर्णायक रहे।








Users Today : 11