
वल्लभनगर,(कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!भटेवर 24 अक्टूबर। शारीरिक शिक्षा कैडर की पदौनति विसंगतियों को लेकर शारीरिक शिक्षक संघ ने निदेशक के नाम स्टाफ आफिसर डा अशोक शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पदौनति प्रतिशत नगण्य होने से वर्षों से जिस पद पर नियुक्त मिली उसी पद से बिना पदोन्नति लिए शारीरिक शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जब की शारीरिक शिक्षा कैडर के समकक्ष अन्य केडर में हो रही 5-5 पदोन्नतिया हो रही है। आज शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हापूराम चौधरी की अगुवाई में संघ ने निदेशक के नाम निदेशालय में स्टाफ आफिसर डा अशोक शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चन्द्र जोशी ने बताया कि अधीनस्थ सेवाओं के कर्मचारियों की पदोन्नति अवसरों की अन्य समक्ष संवर्गों से तुलना की जाती है तो अत्यधिक विसंगतियां हैं इस संबंध में निदेशक का ध्यान आकर्षण करवाते हुए यह बताया कि जहां एक और कुछ संवर्गों में लेवल 1 से लेवल 5 में नियुक्त होने वाले कर्मचारी लेवल 12 से 16 में पदोन्नति हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर लेवल 10 में नियुक्त होने वाला शारीरिक शिक्षक बिना एक भी पदोन्नति के लेवल 14 से ही सेवानिवृत हो रहा है।
पदोन्नति पदों के सृजन में इतनी अधिक विसंगतियां है कि कुछ संवर्ग में 55 से 60% पदोन्नति के पद हैं जिसके कारण उनकी तीन से चार वर्ष में पदोन्नति हो रही है तथा उनके संवर्ग में 5 से 7 पदोन्नति के अवसर उपलब्ध हैं जबकि शारीरिक शिक्षक के 23459 के कैडर में 4407 पदोन्नति के पद हैं जो की मात्र 18.79% है जिससे उनकी प्रथम पदोन्नति में ही 25 से 30 वर्ष लग रहे हैं एवं अधिकांश की तो पूरे सेवा काल में एक भी पदोन्नति नहीं हो रही है विगत 4- 5 वर्षों से की जा रही बजट घोषणाओं में शारीरिक शिक्षकों के कैडर पुनर्गठन को सम्मिलित नहीं किए जाने से यह विसंगति लगातार बढ़ती जा रही है संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि शारीरिक शिक्षकों को पदोन्नति की पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाने के लिए पुनर्गठन करते हुए पदोन्नति के पद 18.79% के स्थान पर 50% पद करते हुए पदोन्नति के न्यूनतम पांच अवसर उपलब्ध करवाएं अन्यथा मजबूरन संगठन को आंदोलन करना पड़ेगा। जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि
प्रतिनिधि मंडल में बीकानेर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र व्यास, जयप्रकाश, देवेन्द्र चौधरी,गणेश पुरोहित,मुनाराम चौधरी, हनुमान सिंह भाकर,राजेश सेवक उपस्थित रहे।








Users Today : 8