Home » शिक्षा » विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय मावली मातृ सम्मेलन आयोजित हुआ

विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय मावली मातृ सम्मेलन आयोजित हुआ

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय मावली में आज सप्तशक्ति संगम अभियान के तहत मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता गायत्री यज्ञ परिवार प्रकोष्ठ के श्रीमती शारदा सनाढ्य ने कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण के संबंध में भारतीय दृष्टि विषय पर अपना उद्बोधन देते हुए भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। श्रीमती अनिस शर्मा ने धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका के बारे में बताते हुए परिवारों में संस्कारों का वातावरण बनाने की आवश्यकता  बताई । राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी हेमा बहन ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका के बारे में बताया । कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती नीलम दाधीच ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया । उपस्थित मातृशक्ति में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम हुआ तत्पश्चात समाज में संयुक्त परिवार वाली मातृशक्ति को सम्मानित किया समरसता पर्यावरण एवं स्वच्छता के निमित मातृशक्ति को भी सम्मानित किया कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दीपिका सुथार ने किया  कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं ने भारतीय संस्कृति एवं समाज के प्रति कर्तव्य पालन का संकल्प लिया। उक्त जानकारी विद्यालय प्रधानाचार्य भंवरलाल ने दी।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?