Home » शिक्षा » शिक्षक बने भामाशाह प्रेरक

शिक्षक बने भामाशाह प्रेरक

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र के साकरोदा पीईईओ  अधीनस्थ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भावली में कार्यरत शिक्षक पुरूषोतम कुमार शर्मा के प्रयासो से छात्र हितार्थ उदयपुर की भामाशाह संस्था चौकसी हैरियस द्वारा व  प्रबंधक प्रवीण जी यादव द्वारा करीब पचपन मेज व स्टूल जिनकी अनुमानित कीमत सत्तर हजार रूपये है सौपीं गई !जिससे बालकों के चेहरे खिल उठे! शर्मा ने बताया कि वो अपने शैक्षणिक सेवाकाल में जहाँ भी सेवारत रहे हमेशा नर सेवा को नारायण सेवा मानकर ही यथासंभव सेवार्थ  कार्य करते रहे हैं !इसी क्रम में ज्ञात रहे कि अपने सेवाकाल के प्रारंभ से ही अपने इन्हीं सेवा व  समर्पण जैसे कार्यों के लिए श्री शर्मा लगातार प्रयासरत रहते है!विद्यालय  के द्वारा आभार व्यक्त करते हुए शर्मा ने कहा कि भामाशाहों को प्रेरित कर विद्यालय विकास के प्रयास सदैव करते रहने चाहिए ,और बालकों को ईश्वर का स्वरूप मानकर समर्पण भाव से कार्य करने चाहिए! स्थानीय संस्थाप्रधान भैंरु लाल धोबी ने भामाशाहों के इस पुनीत कृत्य व अध्यापक शर्मा  की प्रेरणा के लिए आभार व्यक्त किया! इस दौरान  अध्यापक प्रकाश डांगी,वंदना सांखला,कविता,सीमा चौधरी,शर्मिला, सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?