
भींडर, (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!उदयपुर की कोचिंग संस्थान एसेंट द्वारा रेस प्रतियोगी परीक्षा का भीडर क्रिएटिव सीनियर सेकंडरी विद्यालय में आयोजन हुआ जिसमें 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया ।
एसेंट संस्थान प्रमुख रोशन पालीवाल ने बताया कि एसेंट की रेस परीक्षा को प्रतिवर्ष कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जाता है । इस परीक्षा के माध्यम से हर विद्यार्थी अगले वर्ष एसेंट में 100% छात्रवती के साथ पढ़ सकता है और हर कक्षा के टॉप 100 विद्यार्थियों को जिला स्तर पर नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह ओर सर्टिफिकेट भी दिया जाता हैं ।
पालीवाल ने बताया की भींडर के विद्यार्थियों ने हमेशा परीक्षा में अव्वल परिणाम अर्जित किया हैं और राजस्थान के सभी जिलों में अग्रणी रहा है । इस परीक्षा को सफल बनाने मैं सभी विद्यार्थियों के साथ साथ सभी विद्यालयों ओर शिक्षको का सहयोग रहा हैं ।
एसेंट संस्थान के मैनेजर मंगला राम ने बताया की एसेंट के विद्यार्थी वर्तमान में मेडिकल, आईआईटी परीक्षा मैं उदयपुर टोपर देने वाला संस्थान हैं ,स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर यह परीक्षा हर विद्यार्थी के लिए एक अवसर की तरह हैं ।








Users Today : 6