मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष श्री उपेंद्र मीणा की अध्यक्षता में मावली में संपन्न। मीटिंग में आगामी 26, 27 सितंबर 2025 को जिला सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा हुई।
बैठक के मुख्य अतिथि शिक्षक संघ प्रगतिशील के संरक्षक श्रीमान श्यामलाल आमेटा ने अपने संबोधन में जिला और ब्लॉक के पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि हमें शिक्षकों की विभिन्न मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखना है और कर्मचारी भाइयों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहना है। प्रदेश सभाध्यक्ष धुली राम डांगी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने शिक्षण कार्य को प्राथमिकता देते हुए एवं हमेशा छात्र हित को ध्यान में रखते हुए अपने कर्तव्य निर्वहन के साथ साथ कर्मचारी हितों की लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में रहना है। बैठक को मावली ब्लॉक अध्यक्ष श्री शंकर खटीक ने संबोधित करते हुए आगामी जिला सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक साथियों के भाग लेने की अपील की। बैठक में जिला सम्मेलन का आयोजन ” लोक मान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय डबोक ” में होना तय हुआ।
बैठक में दो दिवसीय सम्मेलन की व्यवस्था बाबत अलग अलग समितियों का गठन कर सम्मेलन का सुव्यवस्थित आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
संभागियों के रजिस्ट्रेशन का कार्य राधा मोहन पालीवाल ब्लॉक मंत्री व मोहन लाल डांगी ब्लॉक उपाध्यक्ष खेमली को सौंपा गया। संभागियों के जलपान एवं भोजन की व्यवस्था नियत समय पर हो इस हेतु पांच सदस्यों की समिति का गठन किया गया। समाचार पत्रों और मीडिया में सुचारू रूप से खबर प्रकाशित करने हेतु मीडिया प्रभारी श्री सुरेश मीणा को नियुक्त किया गया।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री उपेंद्र मीणा ने कहा कि नियमित DPC, Ops, आठवां वेतन आयोग जैसे अनेक मुद्दों पर संगठन को लड़ाई लड़नी है।
यदि कर्मचारी एक रहेंगे तो ही आने वाले समय में आप नौकरी कर सकेंगे अन्यथा नौकरी बहुत मुश्किल हो जाएगी।
बैठक में धन्यवाद जिला मंत्री विजय आमेटा ने देते हुए कहा, आप सबका सहयोग और संबल मिलता रहे और आप सभी साथियों का सहयोग बना रहा तो सम्मेलन का सफल आयोजन होगा।
यह जानकारी ब्लॉक मीडिया प्रभारी सुरेश चंद्र मीणा द्वारा दी गई ।








Users Today : 3