
मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी),शनिवार, 13 सितंबर 2025! ब्लॉक स्तर पर आयोजित प्रबल कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मावली एवं खेमली पंचायत समिति के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों के चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में रा उ मा वि लोपड़ा की छात्रा हिमानी श्रीमाली ने छात्रा वर्ग से प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं जिला स्तर पर चयनित हुई है। छात्र वर्ग से मोहित कामड़ का चयन हुआ है। हिमानी श्रीमाली के जिला स्तर पर चयन होने पर विद्यालय परिवार एवं संस्था प्रधान श्री किशोर सिंह चुण्डावत ने खुशी व्यक्त की। छात्रा ने प्रबल कार्यक्रम की तैयारी श्री अरविंद कुमार मीणा एवं माला रामावत के निर्देशन में की थी। धातव्य है कि प्रबल कार्यक्रम विद्यालय स्तर पर छात्र- छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता, सामाजिक व सांवेगिक समझ विकसित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाया गया कार्यक्रम है।








Users Today : 12