
मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!13 सितंबर 2025, शनिवार। रा उ मा वि लोपड़ा में छात्र सांसद कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें सभी कक्षा के छात्र प्रतिनिधियों ने भाग लिया। छात्र संसद के अध्यक्ष पद पर चारु श्रीमाली निर्वाचन हुआ। उपाध्यक्ष मानसी गुर्जर, सचिव आशा गाडरी, खेल मंत्री सुनील बैरवा, सांस्कृतिक मंत्री गुनगुन श्रीमाली, नव्या पुरोहित, कोषाध्यक्ष राहुल पालीवाल, अनुशासन मंत्री तनीषा लोहार, स्वास्थ्य मंत्री आशा गाडरी निर्वाचित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान श्री किशोर सिंह चुंडावत ने की। छात्र संसद की अध्यक्ष चारू श्रीमाली ने अपने उद्बोधन में छात्र हित मे कार्य करने का करने का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को संस्था प्रधान ने शपथ दिलाई। छात्र संसद के गठन की प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक श्री विनोद कुमार टेलर के देखरेख में संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान वहां पर अरविंद मीणा, दिशा गजावत, दामिनी सोलंकी, लालचंद मेघवाल, हेमलता आमेटा, हितेश पालीवाल, नेहा श्रीमाली आदि उपस्थित थे!








Users Today : 12