

मावली(नरेन्द्र त्रिपाठी)!राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मंडल प्रशिक्षण केंद्र उदय निवास उदयपुर में जिला स्तर पर आयोजित राज्य पुरस्कार स्काउट एवं रोवर प्रशिक्षण शिविर में मावली स्थानीय संघ के 6 स्काउट्स ने भाग लिया। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह ने बताया कि स्थानीय संघ मावली से ट्रेनिंग काउंसलर जगदीश सिंह राव के नेतृत्व में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेड़ी के स्काउट्स विष्णु कुमावत, जयपाल सिंह चुंडावत, देवीलाल गाडरी एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा के आदित्य सिंह सुवावत, देवराज सिंह राठौड़ तथा होकम सिंह सुवावत ने दिनांक 21 अगस्त से 25 अगस्त 2025 तक उदयनिवास पर आयोजित हुए इस राज्य पुरस्कार स्काउट प्रशिक्षण शिविर में मंडल क्षेत्र के 153 स्काउट एवं 18 रोवर्स के साथ प्रशिक्षण शिविर पूर्ण किया l प्रशिक्षण में प्रधान शिविर संचालक सी.ओ सुरेंद्र कुमार पांडे के निर्देशन में जिला ट्रेनिंग काउंसलर गणपत लाल मेनारिया, वक्तावर सिंह देवड़ा, श्याम किशोर उपाध्याय, राजवीर सिंह, सुशील सेवदा, भगवती लाल साहू, तथा विशाल गुप्ता, दिव्यांश ब्रिजवानी ने कैंप क्राफ्ट, प्राथमिक सहायता, ध्वज शिष्टाचार, कंपास तथा खगोलीय पिंडों से दिशा ज्ञान, खुले में बिना बर्तनों के भोजन बनाना आदि शिविर कला के विषय में प्रशिक्षण प्रदान किया।
स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सभी स्काउट्स आगामी जांच शिविर में शामिल होंगे,सफल रहने पर इन्हें महामहिम राज्यपाल महोदय के करकमलों से राज्य पुरस्कार स्काउट प्रमाण पत्र एवं बैज प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
प्रशिक्षण लेकर मावली पर आने पर स्थानीय संघ के मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी एवं पदेन प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट प्रमोद कुमार सुथार तथा संबंधित विधालयो के संस्था प्रधान,स्थानीय संघ के ट्रेनिंग काउंसलर्स, अभिभावकों ने स्काउट्स को बधाई देते हुए अभिनंदन किया।








Users Today : 24