

खेरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। ऋषभदेव के सामुदायिक भवन मे आयोजित दो दिवसीय प्राचार्य-प्रधानाध्यापक वाकपीठ के उद्घाटन समारोह मे पूर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा ने वताया की अच्छी शिक्षा देने का मुख्य दायित्व शिक्षक का है। शिक्षक चाहे तो बच्चों का भविष्य बना सकता है। वाकपीठ माध्यमिक अध्यक्ष मोहन लाल मीणा एवं सचिव प्रकाश चंद्र भानावत ने बताया की उद्घाटन समारोह के अति विशिष्ट अतिथि ब्रह्मचारी गुरूजी गुलाब दास जी महाराज (माकड़ादेव) झाडोल, मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा, अध्यक्ष नाना लाल अहारी पूर्व विधायक खेरवाडा, विशिष्ट अतिथि सुन्दर लाल भानावत पूर्व जिला उप प्रमुख, ओमप्रकाश मीणा अध्यक्ष लेम्पस, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुरलीधर चौबीसा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीश गांधी, एसीबीओ प्रथम आनंद कुमार मेहता, एसीबीओ द्वितीय नाथु लाल सालवी, आर पी शशिकांत डामोर, राज शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला प्रतिनिधि गोपाल शर्मा, वाकपीठ संरक्षक पन्ना लाल तेली उपस्थित रहे। वाकपीठ प्रारंभिक के अध्यक्ष देवी लाल तेली और सचिव चुन्नी लाल कलाल ने बताया की समारोह मे गुरुजी गुलाबदास जी महाराज के द्वारा बच्चों को शिक्षा के साथ साथ वैदिक ज्ञान एवं संस्कार देने की भी आवश्यक बताई। पूर्व विधायक नाना लाल अहारी ने बताया की शिक्षकों के हाथ मे भविष्य के भारत की डोर है। एम जी जी एस की बालिकाओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। अंत मे आभार पन्ना लाल तेली द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार व्यास एवं सचिन जैन द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह के पश्चात विभिन्न विषयों पर प्रारंभिक एवं माध्यमिक की अलग अलग स्थानो पर वार्ता हुई। माध्यमिक वाकपीठ मे आयुष्मान भारत एवं हरियालो राजस्थान पर सपना तलरेजा, शिक्षा विभाग के अवकाश विषय पर विनोदपाल यादव, प्रशासनिक वार्ता नाथु लाल सालवी एसीबीओ द्वितीय, एनीमिया मुक्त भारत विषय पर आनंद कुमार मेहता एसीबीओ प्रथम, सुरेश मीणा एवं ज्योत्सना भंडारी द्वारा समूह चर्चा IFMS का संचालन (2023 से पूर्व) तथा विनोदपाल यादव और राकेश जैन (2023 के पश्चात) विषयों पर अपनी वार्ता प्रस्तुत की। इसी तरह वाकपीठ प्रारंभिक मे स्वच्छता एवं हरियालो राजस्थान विषय पर मुकेश मीणा, नामांकन एवं ठहराव विषय पर गणधर दोवडिया, बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन विषय पर नारायण लाल मीणा, स्वच्छ भारत मिशन की विद्यालय मे उपयोगिता विषय पर बसंती लाल मीणा, प्रशासनिक वार्ता सतीश गांधी सी बी ई ओ तथा CCE, सिके, FLN विषय पर दर्शना त्रिवेदी ने अपनी वार्ता प्रस्तुत की।







Users Today : 31