Home » शिक्षा » उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालयी वाकपीठ कल से शुरू

उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालयी वाकपीठ कल से शुरू

मावली, (नरेन्द्र त्रिपाठी)!उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के संस्था प्रधान की दो दिवसीय सत्रारंभ वाकपीठ दिनांक 22  व  23 अगस्त को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चुंडावत खेड़ी में प्रारंभ होगी।
सभी संस्था प्रधान द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण एवं सफल विद्यालय संचालन हेतु आपसी विचार विमर्श,खुली चर्चाएं एवं वार्ताकारों द्वारा वार्ताएं प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही स्थानीय विद्यालय  की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति  की जाएगी।
दिनांक 23/8/25 को मावली एवं खेमली ब्लॉक के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संस्थाप्रधानों द्वारा वाकपीठ कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा
यह जानकारी वाकपीठ सचिव योगेश जैन एवं नरेश आमेटा द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?