

भींडर,(कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!आरएनटी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर के छात्र भींडर निवासी मोहम्मद अयान पिता श्री शईद हुसैन ने डॉ. कृष्णा कुशलानी गोल्ड मेडल जीतकर कॉलेज एवं अपने परिजनों का और पूरे भीण्डर उपखण्ड का नाम रोशन किया है।
उन्होंने जनवरी 2025 में आयोजित फाइनल एमबीबीएस मुख्य परीक्षा में प्रसूति एवं स्त्री रोग (Obstetrics & Gynecology) विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए।
यह सम्मान उन्हें स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर RNT कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. विपिन माथुर द्वारा प्रदान किया गया। पुरस्कार में स्वर्ण पदक के साथ ₹11,000 की राशि भी दी गई।
कॉलेज परिवार ने उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी!







Users Today : 0