Home » शिक्षा » लक्ष्मणपुरा स्कूल एवं हिंदुस्तान स्काउट ने ‘हर घर तिरंगा’ रैली निकाल लोगों को तिरंगा फहराने का किया आव्हान

लक्ष्मणपुरा स्कूल एवं हिंदुस्तान स्काउट ने ‘हर घर तिरंगा’  रैली निकाल लोगों को  तिरंगा फहराने का किया आव्हान

भींडर,( कन्हैयालाल मेनारिया,बांसड़ा )12 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूरे देश में देश भक्ति का माहौल बनाने एवं घर घर तिरंगा फहराने का आव्हान करने के उद्देश्य से मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा उदयपुर के आदेशों के तहत स्कूलों में आयोजित किए जा रहे ‘ हर घर तिरंगा कार्यक्रम 2025’ के अंतर्गत आज वल्लभनगर उपखंड के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुरा के विद्यार्थियों एवं हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों व विद्यालय स्टॉफ ने पूरे गांव में जागरूकता लाने के लिए ढोल धमाकों सहित तिरंगा यात्रा निकाली । विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्यनारायण चौबीसा और हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड की जिला संयुक्त सचिव ईश्वरी रेगर के निर्देशन में तिरंगा यात्रा विद्यालय से प्रारंभ होकर राम झरोखा मार्ग होती हुई गांव बस स्टैंड , मुख्य मार्ग से गुजरते हुए रावला चौक पहुंची । वहां से वापस गांव के बाहरी कॉलोनी, हनुमान मंदिर,भागल मार्ग  से होती हुई विद्यालय पहुंची। बच्चों ने हाथों में तिरंगा के प्रतिरूप तिरंगा झंडिया लिए सभी ग्राम वासियों से विभिन्न नारों के माध्यम से अपील की कि वह सरकार द्वारा निर्धारित की गई तारीखों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देश की आजादी के इस महोत्सव में भागीदार बने व पूरे गांव में राष्ट्रभक्ति का माहौल बनावे । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्यनारायण चौबीसा, अध्यापक शंकर लाल जाट एवं अन्य अध्यापक रेली के दौरान मौजूद रहे। बच्चों की रैली को देख ग्राम वासियों ने बताया कि बच्चों की इस जागरूकता रैली से गांव में देशभक्ति की भावना का संचार गांव में हुआ है और वह जरूर अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?