

मावली ,( नरेन्द्र त्रिपाठी)!हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम पंचायत खेमपुर में तिरंगा रैली आगाज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेमपुर के विद्यालय परिसर से हुआ! तिरंगा रैली को बाबूलाल गाडरी प्रशासक, एवं जगदीश चंद्र पालीवाल पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने झण्डी दिखा कर रैली को रवाना किया! इस अवसर पर दिलीप गुर्जर रामलाल अहीर, कान सिंह झाला, किशन सिंह राजपूत, मंजू रेगर, आशा देवी सुथार, नाथू सिंह देवल विजेश पालीवाल, रोशन रेगर, दिनेश दान,भूपेंद्र सिंह, सकू माली, प्रिया वशिष्ठ व ग्रामीण महानुभाव उपस्थित थे
तिरंगा रैली गांव के मुख्य मार्ग से होती हुई कार्यालय ग्राम पंचायत खेमपुर पहुंची!वहा रैली का समापन किया गया!
तिरंगा रैली के दूसरे चरण में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धारता से शहीद मुरलीधर के स्मारक तक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया! नारों से गुंजायमान होती हुई रैली में प्रशासक बाबूलाल गाडरी PEEO जगदीश पालीवाल, धारता के संस्था प्रधान प्रेम शंकर आमेटा, लक्ष्मीकांत व्यास, शंकरी जाट, धनलाल मेनारिया, स्नेहलता, हेमवती, मोहित शर्मा एवं विद्यार्थी तथा अभिभाक गण उपस्थित थे!







Users Today : 3