
मावली, (नरेन्द्र त्रिपाठी)!राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ मावली के संयुक्त तत्वाधान में राजस्थान सरकार की हरियालो राजस्थान तथा भारत स्काउट व गाइड के एक पेड़ मां के नाम सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत प्रारंभिक शिक्षा शिक्षा अधिकारी पी ई ई ओ साकरिया खेड़ी अरूण भाटिया रहे। स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह ने बताया कि सुखवाड़ा विद्यालय परिसर के अंदर छायादार, फलदार, औषधीय, और विभिन्न प्रकार के दुर्लभ प्रजाति के पौधे खेजड़ी, रोहिड़ा, आड़ू आदि पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया। विद्यालय स्टाफ के पंखीलाल मीणा, पन्नालाल रेगर, अतुल चौधरी, रामूराम, उम्मेद सिंह, हितेश वैष्णव,नीतू कुमारी, कविता कुमारी, प्रीति वैष्णव एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्यों ने स्काउट एवं गाइड्स के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के पश्चात स्काउट एवं गाइड्स द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांव के विभिन्न हिस्सों में जोशीले नारे लगाते हुए तिरंगा रैली निकाली। पी ई ई ओ साकरिया खेड़ी अरूण भाटिया एवं विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष नारायण सिंह सुवावत ने हरी झंड़ी दिखा कर रैली को रवाना किया। संस्था प्रधान राजवीर सिंह ने स्काउट्स एवं गाइड्स को पेड़ों के सार संभाल की शपथ दिलाई एवं हर घर तिरंगा अभियान तथा वॉलिंटियर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाईड के तत्वाधान में भारत में स्काउटिंग के संस्थापक सदस्य पंडित श्रीराम वाजपेय जन्मदिन के अवसर पर 11अगस्त से 13 अगस्त तक सभी विद्यालयों में सघन वृक्षारोपण किया गया है।







Users Today : 3