
मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय फलीचडा के शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त छात्राएं हाथ में तिरंगा लिए नारे लगाते हुए पूरे गांव में घर घर तिरंगा फहराने के लिए आह्वान कर सभी ग्राम वासियों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया । स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराया जाए यह आग्रह संस्था प्रधान योगेश जैन द्वारा ग्राम वासियों से किया गया। इस अवसर पर शिक्षिका बसंत कटारिया , पिंकी खटीक, नेहा पारीक, मुकळेशी मीणा एवं प्रियंका उपाध्याय उपस्थित थी।







Users Today : 3