




मावली,(नरेन्द्र त्रिपाठी)!राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय साकरोदा की बालिकाओं द्वारा संस्था प्रधान रामनरेश विजयवर्गीय के निर्देशन में समस्त स्टाफ के सहयोग से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय साकरोदा से प्रारंभ होकर ग्राम पंचायत कार्यालय से मेन बस स्टैंड एवं मुख्य बाजार से होते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से पुनः स्थानीय विद्यालय पहुंची और समापन हुआ। रैली में बालिकाओं द्वारा घर घर तिरंगा फहराने का संदेश देते हुए नारे लगाए । बालिकाएं ने धर घर तिरंगा की तख्तियां एवं तिरंगा रैली निकाली। रैली में विद्यालय स्टाफ से श्रीमती विमला पालीवाल ,श्रीमती उमा गर्ग, अनिता, श्रीमति नीरू पारगी श्री रामचंद्र आदि उपस्थित रहे।







Users Today : 3