
मावली, (नरेन्द्र त्रिपाठी)!राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली गांव में आई आई एफ एल संस्थान मुंबई द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता स्थानीय विद्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें स्थानीय विद्यालय की 62 बालिकाओं ने भाग लिया तथा विविधता में एकता विषय पर पोस्टर बनाएं ।
संस्था प्रधान रोशन लाल माखीजा ने बताया कि आईआईएफएल संस्थान मुंबई द्वारा सृजनात्मकता का यह सार्थक कदम है जिससे बालिकाओं ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया । यह प्रतियोगिता कुल चार वर्गों में आयोजित हुई।
यह प्रयास बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक सार्थक कदम है । इससे बालिकाओं में प्रतियोगिता की भावना का विकास होगा । चार्ट , स्केच पेन कलर,लक्की कीट आदि भी संस्थान द्वारा उपलब्ध करवाए गए । सभी वर्गों में विजेताओं की घोषणा व पुरस्कार वितरण 15 अगस्त को किया जाएगा।
इस अवसर पर इन्द्रा नागदा, शंकर लाल जाट, अंजना जैन, गीता वर्मा, राधा विजयवर्गीय, शारदा खटीक, सुमन जोशी, सुशीला आदि शिक्षकों ने इस प्रतियोगिता में सहयोग दिया।
संस्था प्रधान रोशन लाल माखीजा ने आई आई एफ एल संस्थान व उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।







Users Today : 5