Home » शिक्षा » शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदोन्नति को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदोन्नति को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा     

खैरवाड़ा। उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देते शिक्षक। फोटो धरणेन्द्र जैन

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। राज्य के शिक्षा मंत्री से शिक्षक संघ की कई दौर की वार्ता के बाद भी सरकार द्वारा शिक्षकों की वाजिब मांगों पर ठोस कार्यवाही नहीं करने को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज संपूर्ण राजस्थान के समस्त उपखंड अधिकारियों को मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा खेरवाड़ा द्वारा तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण करने, शिक्षकों के विभिन्न संवर्गों की पदोन्नति करने, शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्य से मुक्त करने, विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने तथा छठे एवं सातवें वेतनमान में रही वेतन संगतियों को दूर करने जैसे ज्वलंत विषयों को लेकर उपखंड अधिकारी किरण राव को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डायालाल कलाल, उपशाखा मंत्री राकेश जैन, जयमाला पानेरी, उपशाखा अध्यक्ष मोतीलाल अहारी सहित सदस्य उपस्थिति थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?