Home » शिक्षा » भाविप शाखा ऋषमदेव एनिमिया जाँच शिविर रायणा स्कूल में हुआ

भाविप शाखा ऋषमदेव एनिमिया जाँच शिविर रायणा स्कूल में हुआ

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। भारत विकास परिषद (उत्तर पश्चिम क्षेत्र) के द्वारा एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान के अन्तर्गत भाविप शाखा  ऋषमदेव द्वारा  बुधवार को एनिमिया जाँच शिविर का आयोजन रा उ मा वि रायणा मे किया गया जिसमें 70 छात्राओं की जाँच की गई। इस अमियान के तहत् दो दिन मे 750 बालिकाओं व महिलाओं की जाँच की गई।  इस अवसर पर विद्यालय मे परिषद व स्टाफ व विद्यार्थियों के सहयोग से वृक्षरोपण भी किया गया। इस शिविर मे परिषद के संरक्षक महावीर कोठारी , अध्यक्ष प्राण भाणावत  , कोषाध्यक्ष  बसन्त किकावत,  मुकेश व्यास तथा महिला सदस्या वासुमती भवॅरा व विणा व्यास उपस्थित थे। इस कार्यकम मे विद्यालय के संस्था प्रधान  हेमन्त कुमार भवॅरा का परिषद की और से स्वागत सम्मान किया गया। इसमें विद्यालय के स्वास्थ्य प्रभारी लता शर्मा, विधि चीबिसा, रमा बाला जैन, अशोक तेली, किरीट जैन, आयुषी पन्ड्या, हरीश कलाल, आशा मीणा , अनुसूर्या त्रिवेदी तथा अन्त मे प्रधानाचार्य  हेमन्त  भवॅरा द्वारा सरकार की योजना आयुष्मान भारत की गतिविधियाँ की जानकारी दी गई एव अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?