

मावली ( नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा मावली में की मासिक बैठक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तुलसीदास जी की सराय में उप शाखा अध्यक्ष भीम सिंह राव की अध्यक्षता तथा संभाग संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। बैठक में 2025 26 के सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में तृतीय श्रेणी सहित सभी संवर्गों के अध्यापकों के पदोन्नति तथा स्थानांतरण करने 2007-8 में नियुक्त शिक्षक एवं प्रबोधकों की वेतन विसंगति का निराकरण करने, विद्यालयों में जर्जर भवन की मरम्मत एवं नवीन भवन निर्माण के लिए राशि जारी करने, सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में स्वीकृत विषयों के व्याख्याता तथा वरिष्ठ अध्यापक के पद सृजन करना, शिक्षकों के सत्र 2022-23 दीपावली बोनस की बकाया राशि का भुगतान करवाने, कुक कम हेल्पर का मानदेय बढ़ाने आदि मांगों के प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम संचालन उप शाखा मंत्री राजवीर सिंह ने किया बैठक के दौरान। उप शाखा कार्यकारिणी स्थाई समिति के वरिष्ठ सदस्य जगदीश चंद्र शर्मा, अर्जुन सिंह झाला एवं अर्जुन सिंह चुंडावत ने उप शाखा की कार्य योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की। बैठक में उप शाखा सभा अध्यक्ष शहर मंडोर कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र तेली प्रबोधक प्रतिनिधि फतेह लाल डांगी हीरालाल जाट नारायण लाल डांगी, अन्नपूर्णा शर्मा, विशाखा चाष्टा, पंखीलाल अमावरा, विजय सिंह राव, अविनाश रावल सहित अन्य शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे। गौर तरफ है कि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की प्रदेश महासमिति के राज्य स्तरीय आवाहन पर शिक्षा विभाग के समस्त संवर्गों के स्थानांतरण, लंबे समय से लंबित पदोन्नतियां करने, सभी विद्यालयों के रिक्त पदों को भरने, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने तथा विद्यालय भवनों की मरम्मत करवाने एवं नवीन भवन निर्माण करवाने की मांग को लेकर कल दिनांक 7 अगस्त को संपूर्ण राज्य में प्रत्येक उपखंड मुख्यालय पर शिक्षा मंत्री के नाम पर उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।







Users Today : 14