Home » शिक्षा » बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आधारित (FLN )की कार्यशाला का आयोजन हुआ

बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आधारित (FLN )की कार्यशाला का आयोजन हुआ

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली क्षेत्र के ग्राम पंचायत थामला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय एफ एल एन( बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आधारित) क्लस्टर कार्यशाला कक्षा 1 से 5 में पढ़ाने वाले शिक्षको कि एफ एल एन क्लस्टर कार्यशाला आयोजित हुई इसमें केआरपी सुरेश कुमार देशबंधु ने कक्षा 1 से 5 में पढ़ाने वाले शिक्षको को भाषा ज्ञान एवं पर्यावरण की पढ़ाने की विधा में बाल केंद्रित शिक्षा ,रचनात्मक, जिज्ञासा ,खोज , रुचि भाषा परस्पर संवाद सम्मिलित हैं एवं  गतिविधि आधारित शिक्षण कार्य के बारे में जानकारी दी गई प्रधानाचार्य दाता राम सिसोदिया ने बताया कार्यशाला प्रातः 10:30 बजे से 4:30 बजे तक हुई उसमें प्रार्थना सत्र परिचय सत्र विषय से संबंधित केआरपी सुरेश कुमार देशबंधु द्वारा संभागियों से संवाद करते हुए शिक्षा में नवाचार की जानकारी दी गई इस दौरान भावना वैष्णव सोनाली कुर्वंशी रेवती जाट नाथू लाल गुर्जर रामकुमार गोदारा लक्ष्मी प्रियंका पूजा गुर्जर भगवान जी राजेश कुमार वर्मा वर्षा खत्री गंगा नकवाल महेंद्र कुमार आरती बालोठिया शिखा  सुनीता मीणा मीरा मीणा रमेश चंद्र विजय कुमार आदि संभागीय उपस्थित रहे संचालन सूरज कुमार द्वारा किया गया प्रतिवेदन नाथूलाल गुर्जर और महेंद्र कुमार द्वारा लिखा गया

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?