


मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली, 28 जुलाई, सोमवार। खेमली एवं मावली ब्लॉक के समस्त पीईईओ /यूसीईईओ की आपात बैठक सोमवार को आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी रमेश सिरवी पुनाड़िया ने की ।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार की उपस्थिति में तकनीकी सहायक दिपक त्रिवेदी ने भवन सुरक्षा, जर्जर भवन, अत्यंत खराब स्थिति वाले विद्यालय को गिराने का प्रस्ताव तैयार करने, रिपेयर लायक कक्षा- कक्षों की विद्यालय अनुसार निर्धारित प्रारूप में सूचना संप्रेषण आज ही करने की जानकारी दी गई ।
जिला कार्यालय द्वारा निर्धारित प्रारूप में सूचना संप्रेषण के दो दिवस में ही मांग को ध्यान में रखते हुए
आज समस्त पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों
की आपात बैठक बुलाई गई।
बैठक में दोनों ब्लॉक के सभी पीईईओ/ यूसीईईओ,समग्र शिक्षा के कनिष्ठ अभियंता दिपक त्रिवेदी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार, चुन्नी लाल अहीर उपस्थित रहे।
राज्य सरकार द्वारा विद्यालय भवन की स्थिति का भौतिक सत्यापन करवाया जा रहा है।
प्रत्येक ग्राम पंचायत/ पीईईओ अनुसार एक कमेटी का गठन कर प्रत्येक विद्यालय के सभी कक्षा- कक्षों, बरामदों, पानी के टांके, विद्युत हॉई वॉल्टेज लाईन, ट्रांसफार्मर, झूलते तार, चारदीवारी की सुरक्षा एवं रखरखाव पर दिशा निर्देश प्रदान किये गए।
विद्यार्थियों की सम्पूर्ण सुरक्षा
को ध्यान में रखते हुए विद्यालय संचालन की जानकारी दी गई ।







Users Today : 12