खैरवाडा (धरणेन्द्र जैन)। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत भूषण जोशी, प्रदेश मिडीया प्रभारी गोपाल सिंह आसोलिया द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को पत्र लिखकर प्रदेश के विद्यालयों के भवन की मरम्मत की मांग की गई है। पत्र में माँग हैं कि मनोहर थाना झालावाड़ में एक सरकारी विद्यालय की बिल्डिंग गिरने से सात बच्चों की दर्दनाक मौत हुई है और 28 बच्चे अभी गंभीर घायल अवस्था में है जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। विद्यालय का भवन पुराना था जिसकी वजह से बिल्डिंग गिर गई और इतनी बड़ी घटना घटित हो गई। अब भविष्य में प्रदेश के अन्य विद्यालयों में ऐसी घटना की पुनरावृति नहीं हो इसलिए आवश्यक है कि शिक्षा विभाग में संचालित 50 वर्ष या उससे अधिक पुराने भवन के स्थान पर नए भवन और 30 वर्ष या उससे कम पुराने भवन की मरम्मत कराई जाए। विद्यालयों के भवन निर्माण की क्वालिटी पर जोर दिया जाए। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत सरकार से निवेदन करता है कि यह शिक्षा, शिक्षक और बच्चों से जुड़ा एक गंभीर विषय है इसको प्राथमिकता से हल किया जाए। जिन बच्चों की हादसे में मौत हुई है उन बच्चों के परिजनों को बड़ी आर्थिक सहायता की जाए व घायल बच्चों का मुफ्त इलाज हो व आर्थिक सहायता की जाए।








Users Today : 131