
मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)मावली एवं खेमली ब्लॉक क्षेत्र की दो दिवसीय प्राचार्य वाकपीठ गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज डबोक में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि भाजपा प्रत्याशी कृष्णगोपाल पालीवाल, अध्यक्ष मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार, विशिष्ट अतिथि जीवन सिंह राव थे। वाकपीठ अध्यक्ष उमेश महेश्वरी, राष्ट्रीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला, उपाध्यक्ष शैलेश कोठारी, ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर जाट, शंकर लाल जाट, राजस्थान शिक्षक (अंबेडकर) के प्रदेश संरक्षक एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु, वाकपीठ महासचिव प्रदीप सिंह नेगी, सभाध्यक्ष मोहनलाल स्वर्णकार, मीडिया प्रभारी शंकर लाल चावड़ा आदि उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मां सरस्वती का द्वीप प्रज्जलन- पूजा अर्चना करने के बाद सभी अतिथियों का तिलक, उपरणा एवं मेवाड़ी पगड़ी पहना कर स्वागत अभिनंदन किया गया। दोनों ब्लॉक के शत प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालय प्राचार्य को उपरना ओढ़ा कर प्रशंसा पत्र अतिथियों द्वारा दिया गया। भाजपा प्रत्याशी गोपाल कृष्ण पालीवाल ने बताया कि विद्यालय संबंधित कोई भी समस्या हो तो उसका निस्तारण किया जाएगा इस दौरान ब्लॉक स्तर के समस्त प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। संचालन मोहनलाल सोनी एवं प्रदीप सिंह नेगी द्वारा किया गया।








Users Today : 2