



मावली तहसील के लोपड़ा ग्राम पंचायत के बंजारा बस्ती की घटना
मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र के लोपड़ा ग्राम पंचायत के बंजारा बस्ती के राजकीय प्राथमिक विद्यालय की बरसात से पलस्तर गिर गया। शिक्षक सुरेश मीणा ने बताया कि सुबह जैसे ही रोज की तरह विद्यालय पहुंचे तो विद्यालय की पलस्तर गिरा हुआ मिला। इस विद्यालय का नामांकन करीब 22 हे।
मीणा ने बताया कि अतिरिक्त सीबीईओ प्रकाश चंद्र चौधरी को भी निरीक्षण के दौरान मौखिक अवगत कराया। इससे पूर्व सरपंच लोग़रलाल भील,सचिव और जनप्रतिनिधियों को भी लिखित में सूचना दी परन्तु अभी तक इस विद्यालय की ओर किसी का ध्यान नहीं गया।








Users Today : 131