Home » शिक्षा » 17 जुलाई अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर छात्रों को दी विधिक जानकारी

17 जुलाई अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस  पर छात्रों को दी विधिक जानकारी

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के अनुसार तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायालय खैरवाङा के न्यायाधीश एङीजे जगदीश कुन्तल   के निर्देशन में पीएलवी चन्दूलाल मेघवाल द्वारा मणीलाल आर पानेरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कटेवङी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।  17जुलाई को अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस स्थापना के बारें में एवं बालिकाओं को जीवन में  सदैव अपराध से दूर रहने व गलत व्यसनों से दूर रहने, बाल श्रम निषेध  कानून राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण मुफ्त कानूनी सहायता टोल फ्री नंबर 15100 सरकार की  जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने, हक व अधिकार , राष्ट्रीय लोक अदालत से जुड़े मामलों के विभिन्न प्रकरणों का निराकरण करने की जानकारी दी । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र कलाल,  विद्यालय स्टाफ़ एवं छात्र  -छात्राओं   की उपस्थिति रही। उक्त जानकारी तालुका विधिक सेवा समिति खैरवाङा सचिव महेश कुमार मीणा द्वारा प्रदान की गई ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?