Home » शिक्षा » बंजारा बस्ती विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण किया

बंजारा बस्ती विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण किया

मावली ( नरेन्द्र त्रिपाठी)!उपखंड क्षेत्र मावली के ग्राम पंचायत लो पड़ा के अधीन राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंजारा बस्ती मावली में आज दिनांक 16 जुलाई 2025 बुधवार को विद्यालय का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया , स्थानीय विद्यालय के अध्यापक सुरेश चंद्र मीणा ने बताया कि डॉक्टर विनोद कुमार शर्मा द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत कक्षा 1 से पांचवी तक बालक बालिकाओं के स्क्रीनिंग जांच की साथ ही रितु अनुसार स्वास्थ्याप्रद आहार सेवन स्वास्थ्य आहार की सलाह देकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया एवं घरेलू नुस्खे द्वारा एनीमिक चर्म रोग से बचाव की जानकारी दी लगभग सभी बच्चे स्वस्थ पाए गए और स्थानीय विद्यालय के संस्था प्रधान ने सभी बच्चों को साफ सफाई के बारे में बताया और कहा विद्यालय प्रतिदिन साफ सफाई से आना चाहिए जिससे कोई भी बीमारी नहीं लग सकती है इस दौरान स्थानीय विद्यालय के अध्यापक सुरेश चंद्र मीणा शबाना यासमीन कुक कम हेल्पर श्रीमती कैलाशी देवी बंजारा आदि मौजूद थे !

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?