
भीलवाड़ा,(जय प्रकाश शर्मा,बनेड़ा)!उपखण्ड सर्किल के उपरेडा ग्राम पंचायत के खातनखेडी गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के पद रिक्त होने के कारण शिक्षण कार्य बाधित होने के कारण ग्रामीणों ने बुधवार प्रात 7.30 बजे से स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। जिसके चलते विधालय स्टाफ भी अंदर नहीं जा सका। साथ ही मामले कि सुचना मिलने पर शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि के रूप में उपरेडा स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों के साथ ही बच्चों के साथ समझाइश का प्रयास शुरू किया। मगर ग्रामीणो ने साफ कह दिया जब तक स्कूल में अध्यापक लगाने के सम्बन्ध में लिखित में आर्डर नहीं आएगा तब तक तालाबंदी समाप्त नहीं करेंगे। बाद में 10.15 बजे विधालय में पांच अध्यापकों के लगाने का आर्डर आने के बाद तालाबंदी समाप्त कि गई है
खातन खेड़ी गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा एक से बारह तक कि कक्षाओं का संचालन होने के साथ ही विधालय में 355 छात्र छात्राओं का नामांकन होने के पश्चात भी यहां पर केवल मात्र ही पांच अध्यापकों का स्टाफ होने से विधालय अध्ययन कार्य प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में विभाग को पुर्व में भी अवगत करवाने के बाद भी विधालय में स्टाफ की मांग पुरी नहीं हो पाई थी। जिसके चलते आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार प्रातः ही विधालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ कर के अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। ग्रामीणो के प्रदर्शन और बच्चों द्वारा नारेबाजी करने लगे। जिसके चलते विधालय स्टाफ भी स्कूल के अंदर नहीं जा सका। इस बात कि सुचना मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दी गई। जिस पर सीबीईओ ने ग्रामीणों को विधालय में शिक्षक लगाने का भरोसा दिलाने के साथ ही तालाबंदी समाप्त करने के बारे में समझाइश की मगर ग्रामीण अपनी मांग पर अंडे रहे। जिसके बाद विभागीय प्रतिनिधि के रूप में उपरेडा विधालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मुकेश चौधरी और शारीरिक शिक्षक अनिल कुमार टेलर खातन खेड़ी विधालय पहुंचे तथा विधालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण के साथ वार्ता शुरू करते हुए समझाइश के प्रयास शुरू किए गए। मगर ग्रामीण विधालय में शिक्षक लगाने का आर्डर आने के बाद ही तालाबंदी समाप्त करने की बात पर अंडे रहे । इसके पश्चात ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से विधालय में रा उ मा वि उपरेडा से कुलदीप सिंह हाड़ा,रा उ प्रा वि सादास ( मेघरास) से रामचंद्र जाट, सुनील कुम्हार तथा रा बा उ प्रा वि उपरेडा से नवरतन प्रजापत एवं धनराज कुमावत को खातनखेडी विधालय में प्रतिनियुक्ति पर लगाने के आदेश की प्रति प्रातः करीब 10.15 बजे खातनखेडी पहुंचने के बाद में ग्रामीणो ने विधालय के गेट के ताले खोलकर के तालाबंदी समाप्त कि गई । तालाबंदी की सुचना मिलने पर उपरेडा ग्राम पंचायत प्रशासक ईश्वर सिंह, पुर्व सरपंच प्रहलाद बैरवा , मिट्ठू गुर्जर, मुन्ना खा ,गोविंद तेली ,हीरालाल, कुर्बान, गोपाल गुर्जर ,हबीब खा सहित अन्य जने उपस्थित थे!








Users Today : 3