Home » शिक्षा » वर्क बुक एवं पुस्तकालय की पुस्तकें वितरण कर किया, नये शैक्षिक सत्र का शुभारंभ

वर्क बुक एवं पुस्तकालय की पुस्तकें वितरण कर  किया,   नये शैक्षिक सत्र का शुभारंभ

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी), 01 जुलाई, मंगलवार। मावली ब्लॉक अंतर्गत राजकीय विद्यालयों में नि: शुल्क वर्क बुक वितरण एवं पुस्तकालय की पुस्तकें वितरण की गई।
ब्लॉक के सभी 68 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में एक-एक पुस्तक का सेट वितरण किया जा रहा है जिसमें वीर दुर्गादास, संस्कार कथाएँ, सुभाषितम्, स्वामी विवेकानंद राजस्थान में, स्वस्थ जीवन, अपने घुमन्तु की पुस्तकें वितरण की गई।
ऑक्सफोर्ड स्कूल एटलेस हिन्दी 10 एडिसन एवं ऑक्सफोर्ड अंग्रेजी से हिन्दी डिक्शनरी ब्लॉक के सभी कक्षा 6 से 10 तक संचालित विद्यालयों में एक- एक पुस्तक का सेट वितरण किया गया।
ऑक्सफोर्ड स्टूडेंट एटलस हिन्दी 3 एडिसन की पुस्तकें ब्लॉक के सभी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 
एक-एक पुस्तक वितरण की जा रही हैं।
मंगलवार को महुड़ा ,  मोरठ,  फलीचड़ा  पीईईओ एवं मॉडल स्कूल मावली को पुस्तकालय की पुस्तकें वितरण की गई।

मंगलवार को मोरठ  पीईईओ क्षेत्र के सभी राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु वर्क बुक वितरण की गई।
कक्षा-1 रेडिनेस,
गणित कक्षा-3, 4-5 एवं 8 की वर्क बुक वितरण की गई।
शाला दर्पण पॉर्टल पर दर्ज नामांकन के आधार पर वर्क बुक वितरण की जा रही हैं।

वर्क बुक वितरण के समय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार, देवेन्द्र कुमार प्रधानाचार्य मॉडल स्कूल मावली, आशीष कुमावत सहायक लेखाधिकारी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रीना पोखरना, सतीश कुमार झा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी गौरव त्रिवेदी, चुन्नी लाल अहीर, शांति लाल मीणा, रामरतन कोठारी, प्रवीण खटीक, राकेश गर्ग, चंद्र शैखर चौधरी, कमल सिंह, रमेश बड़गुर्जर,पवन नागौरी, सरसी बाई, शंकर लाल, दिपक सैन, राजेन्द्र कुमार वर्मा, महेश लूणिया, प्रेम सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह, ललित नाथ चौहान सहित कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?