
मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!वासनी कलां में स्थित कोटा करिअर साइंस स्कूल ने एक बार फिर से शानदार परीक्षा परिणाम देकर मावली तहसील टॉपर रहा। विज्ञान वर्ग में छात्रा कल्पना श्रीमाली ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करके मावली ब्लॉक टॉप किया वहीं सार्थक पुजारी 94.40 व ईशिका छींपा ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तहसील में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा कृषि विज्ञान वर्ग में रेहान मोहम्मद ने 93.80 अंक के साथ मावली तहसील टॉप किया। विद्यालय में विज्ञान वर्ग के 17 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये । 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहने पर सभी विद्यार्थियों व विद्यालय में खुशी का माहौल रहा ।
कल्पना श्रीमाली विज्ञान वर्ग में 96.40 मावली तहसील टॉपर, सार्थक पुजारी 94.40, इशिका छिपा 94.40, वंशिका सिंह 93.60 लक्ष्यराज चौधरी 93.40 ,निर्मल सालवी 93.40, निशा कुंवर राठौर 92.60, गौतम तेली 92.40, अर्जुन जाट 92.40, निशांत मेनारिया 91.60, पार्थ अग्रवाल 91.60, धरा गुर्जर 91, मोहम्मद सालिफ 90%, सृष्टि कदम 90% ।
रेहान मोहम्मद 93.80 के साथ कृषि विज्ञान संकाय में मावली तहसील टॉपर, दिव्या जाट 91.20 ,आरती तेली 90%।








Users Today : 23