

मावली, (नरेन्द्र त्रिपाठी)16 मई,शुक्रवार। लदानी स्कूल में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर दो वर्ष चार माह सेवाएं प्रदान की रिना पोखरना ने।
इससे पहले पोखरना ने चोरवड़ी, पटोलिया, आकोला के स्कूल में दी सेवाएं।
लदानी स्कूल से पद्दौनति अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर हुईं।
सीबीईओ मावली में प्रशासनिक अधिकारी के पद
विरूद्ध स्थानांतरण पर आज रिना पोखरना ने किया कार्य ग्रहण।
पोखरना के कार्य ग्रहण के समय सीबीईओ मावली प्रमोद कुमार सुथार, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सतीश कुमार झा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी गौरव त्रिवेदी, संदर्भ व्यक्ति पंकज जोशी, चुन्नी लाल अहीर, विशेष शिक्षा संदर्भ व्यक्ति राधेश्याम एवं पंकज , शिक्षक भुपेन्द्र सिंह सैनी, पीईईओ लदानी प्रभू लाल टांक, पीईईओ गोविन्दपुरा सुमित्रा सोनी, ऋतुराज सिंह राव,कं. ऑपरेटर महेंद्र सिंह, शंकर लाल, कमल सिंह राणावत, रमेश बड़गुर्जर, सरसी बाई सहित कार्यालय स्टाफ व फतहनगर से अभिषेक पोखरना उपस्थित रहे।
कार्य ग्रहण पश्चात् उपस्थित संभागियों व अतिथियों ने रिना पोखरना का तिलक लगाकर, उपरणा ओढ़ाकर, मेवाड़ी पाघ पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया ।
पोखरना के परिवार जनों एवं शिक्षकों व कर्मचारियों ने
मीठाई का प्रसाद सरस्वती के चढ़कर वितरण किया ।








Users Today : 67