



मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा मावली ब मे की मासिक बैठक 27 अप्रैल 2025 रविवार को ख़ेमली स्टेशन के गरियावास शिव मंदिर में आयोजित की जाएगी। उप शाखा मंत्री राजवीर सिंह ने बताया कि बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र 2025- 26 के सदस्यता अभियान, जून माह में आयोजित प्रदेश महासमिति अधिवेशन के कार्य योजना पर चर्चा शिक्षक भर्ती 2006 एवं 2007-8 में पद स्थापित शिक्षक तथा , प्रबोधक वेतन विसंगति निराकरण करवाने संबंधी चर्चा, शिक्षक भर्ती 2016 में चयनित 2019 एवं 2021 में पद स्थापित शिक्षकों के नोशनल लाभ से संबंधित चर्चा, तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण आंदोलन एवं अन्य शिक्षा एवं शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में उप शाखा कार्यकारिणी के सभी सदस्य, प्रदेश महासमिति सदस्य, जिला महासमिति सदस्य, उप शाखा क्षेत्र के सभी पंचायत संयोजक, सहसंयोजक, महिला संयोजक सदस्य एवं अन्य सभी शिक्षक भाग लेंगे।