




खैरवाड़ा। धरणेन्द्र जैन। समीपस्थ ऋषभदेव के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में आज “बोर्ड कक्षाओं के लिए शुभकामना समारोह एवं प्रशंसा दिवस” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं भामाशाहों को सम्मानित करना था।
मुख्य अतिथि नानालाल अहारी, पूर्व विधायक, खेरवाड़ा रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश गांधी, ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सतीश चंद्र जैन सेवानिवृत्त उपनिदेशक एवं शीतल भाणावत पूर्व उपसरपंच उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि नारायण लाल कालसुआ मंडल अध्यक्ष, भाजपा, ऋषभदेव, ओमप्रकाश मीणा मंडल महामंत्री, नथुलाल, स्थानीय प्राचार्य रेणुका थ्योफ्लस, गोपाल सोमपुरा मंडल महामंत्री, भाजपा, ऋषभदेव, प्रवीन भोई युवा मोर्चा अध्यक्ष, ऋषभदेव, तरुण टेलर ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला मंत्री ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
इसके अतिरिक्त विद्यालय सदस्य अशोक जैन, प्रभुलाल त्रिवेदी, अभिषेक जैन, नीता जैन एवं हर्षिता विप्र की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का संचालन हिमानी उपाध्याय द्वारा किया गया।
स्थानीय प्राचार्य रेणुका थ्योफ्लस ने सत्र पर्यन्त गतिविधियों से अवगत कराते हुए विद्यालय में भौतिक एवं मानवीय संसाधनों की ओर ध्यान आकृष्ट किया।
श्रेष्ठ शिक्षण कार्य हेतु रेखा सोमपुरा, धुलीराम पटेल, नीता रोत, विक्रम सिंह व दीपांक दीक्षित को सम्मानित किया गया। अंत में कृष्णा शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए सभी को शिक्षा और परिश्रम के इस पथ पर आगे बढ़ने की शुभकामनाएँ दी।