




भटेवर ( कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)! वल्लभनगर उपखण्ड क्षेत्र के भटेवर स्थित सर पदमपत सिंघानिया यूनिवर्सिटी में ब्लॉक वल्लभनगर के राजकीय राजकीय उच्च माध्यमिक एवं महात्मा गांधी विद्यालय के संस्था प्रधानों की दो दिवसीय सत्रांत वाकपीठ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर पदमपत सिंघानिया यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डॉ पृथ्वी यादव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा रंजना कोठारी ने की। विशिष्ट अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार जैन, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनिल पोरवाल थे। उदघाटन सत्र में यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डॉ पृथ्वी यादव ने अपने उदबोधन में नई शिक्षा नीति 2020 पर अपने विचार व्यक्त किए। वही आज के परिप्रेक्ष्य में विद्यार्थियों को रोजगार परक शिक्षा की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यूनिवर्सिटी के डीके गुप्ता ने एनईपी पर पॉवरपॉइंट प्रस्तुतीकरण दिया और इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। मनोज जोशी ने साइबर सिक्योरिटी पर व्याख्यान दिया। संयुक्त निदेशक रंजना कोठारी ने संस्थाप्रधानों को मार्गदर्शन प्रदान किया। वाकपीठ अध्यक्ष नरेश कुमार काहल्या ने बताया की प्रथम दिवस पर बोर्ड परीक्षा उन्नयन, शाला दर्पण रैंकिंग एवं छात्र कल्याणकारी योजनाओं पर वार्ताएं प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर डाइट प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी, एडीपीसी वीरेन्द्र यादव, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी चित्तौड़गढ़ प्रमोद दशोरा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक ननिहाल सिंह, एडीईओ ललित दक, नरेन्द्र टांक, सुशील गुप्ता, गोपाल मेनारिया, प्रकाश मेनारिया, ओंकारलाल मेनारिया विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नत किरण कोटिया एवं शीला काहल्या का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आभार हेमन्त मेनारिया ने व्यक्त किया। वाकपीठ के दौरान शनिवार को द्वितीय दिवस पर विविध वार्ताएं प्रस्तुत की जाएंगी।