
















मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)10 फरवरी, सोमवार। मावली ब्लॉक के सरकारी विद्यालयों में केरियर मेला आयोजित किया गया।
विद्यार्थियों को केरियर मेला में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता, विशेषज्ञों द्वारा वार्ताओं का आयोजन, प्रश्नोत्तरी, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संभावित क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए गतिविधियों का आयोजन किया गया।
रख्यावल, बोयणा, फतहनगर, ढ़ूंढ़िया, सांगवा, भानसोल, साकरिया खेड़ा, महुड़ा, धोलीमंगरी, जेवाणा, मोरठ आदि विद्यालयों में केरियर मेला आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक प्रत्येक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभाओं
का प्रदर्शन किया।
विभिन्न क्षेत्रों में अपने भावी सपनों को साकार करने की प्रदर्शिनी लगाईं गई।
विद्यार्थियों में केरियर मेला के प्रति उत्साह देखा गया।