
मावली, 05 फरवरी 2025, बुधवार।
उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु ब्लॉक कॉर्डिनेटर के पद पर शंकर लाल जाट शिक्षक वाड़ा मंगरी(रख्यावल) की नियुक्ति होने से आज कार्यालय समय में ब्लॉक कार्यालय में किया कार्य ग्रहण।
ब्लॉक कॉर्डिनेटर के पद पर कार्य ग्रहण के समय कार्यालय स्टाफ एवं शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
साक्षरता कार्यक्रम के तहत आज तक मावली में ब्लॉक कॉर्डिनेटर के पद पर जगदीश चंद्र रावल ने 5 वर्ष, किशन लाल खटीक ने एक वर्ष, शांति लाल मीणा ने पांच वर्ष की सेवाएं प्रदान की ।
उक्त अवधि के दौहरान ब्लॉक की साक्षरता गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई।
नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मेले में मावली का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले का नाम रोशन किया।
तत्कालीन जिला कलेक्टर कुलदीप रांका को साक्षरता प्रगति में सम्मानित किया गया था।
राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रगति से तत्कालीन शिक्षा मंत्री कालीचरण शर्राफ ने मावली ब्लॉक साक्षरता प्रकोष्ठ प्रभारी शांति लाल मीणा, प्रेरक गिरिराज सुथार व सोहन लाल सुथार को सम्मानित किया था।
कमलेश त्रिवेदी ने 2011 से वर्तमान तक ब्लॉक साक्षरता की जिम्मेदारी निर्वहन की ।
मावली ब्लॉक का जिले में प्रथम स्थान रहा था।
दो बार त्रिवेदी जिला स्तर पर सम्मानित हुए हैं।
त्रिवेदी राज्य स्तर के केआरपी भी रहे हैं।
त्रिवेदी के स्थान पर आज के बाद शंकर लाल जाट साक्षरता कार्यक्रम को गति देंगे।
कार्य ग्रहण के समय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार, एसीबीईओ प्रथम प्रकाश चंद्र चौधरी, करण सिंह राव,शैलेश कोठारी, सुधीर शर्मा, शंकर लाल जाट लदाना, चंद्र शैखर चौधरी व शंकर लाल जाट ने संबोधित किया।
अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर, उपरणा ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर ,मेवाड़ी पाघ पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।
संचालन शिक्षक शंकर लाल जाट लदानी ने किया।
कार्य ग्रहण के समय आशीष कुमावत,सोहन लाल बुनकर, चुन्नी लाल अहीर, महेश विजयवर्गीय, शांति लाल मीणा, शंकर लाल, महेंद्र सिंह, सतीश कुमार झा, गौरव त्रिवेदी, कमलेश त्रिवेदी, कमल सिंह, रमेश बड़गुर्जर, सरसी बाई एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्य ग्रहण किया गया।








Users Today : 1