
भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)! पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भींडर के केंद्रीय प्रशिक्षक आचार्य प्रियतोषानंद अवधूत दादा जी, डॉ एस के वर्मा दादा जी, आचार्य सुभद्रानंद अवधूत दादा जी, आर एस एल दीदी ने विद्यालय के विद्यार्थियों को अपनी ऊर्जा को उच्च स्तर तक ले जाने पर सामान्य व्यक्ति देवत्व स्वरूप बन सकते हैं।
आर एस एल दीदी अवधूतिक आनंद निष्ठा आचार्य ने विद्यार्थियों को कौशिकी और आचार्य सुभद्रानंद अवधूत दादा जी ने तांडव की महत्ता और प्रायोगिक महत्व प्रैक्टिस से समझाया।
विद्यालय के प्राचार्य ने सभी आचार्य का धन्यवाद अर्पित किया। दिनेश प्रकाश शर्मा ने सभी आचार्यों और डॉ एस के वर्मा दादा जी और संस्था प्रधान को पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भींडर परिसर में शानदार अवसर के लिए साधुवाद प्रेषित किया।








Users Today : 3